ढाई लीटर पानी पीने वाले तरूण त्यागी का फोटो
खरखौदा (मेरठ)। प्रतिदिन कई नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और टूट रहे हैं। वहीं, मेरठ जिले के कस्बा खरखौदा निवासी तरुण त्यागी (40) भी एक रिकॉर्ड कायम करने का दावा कर रहा है।
तरुण बीएससी कृषि की पढ़ाई करने के बाद कस्बे में ही पेस्टिसाइड की दुकान चलाते हैं। इनका दावा है कि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है। वह एक दिन में करीब 28 लीटर पानी पी सकता है। तरुण त्यागी का दावा किया है कि वह ढाई लीटर पानी बिना रुके हुए 32.12 सेकंड में पी सकता है, जबकि रिकॉर्ड के अनुसार निप्पल से ढाई लीटर पानी पीने का रिकॉर्ड मलेशिया निवासी सलीम के नाम 34.17 सेकंड का है। तरुण का दावा है कि वह एक लीटर पानी 11 सेकंड में पी सकते हैं, जबकि रिकॉर्ड के अनुसार भारत के ही रहने वाले गणेश परजी कुटे ने 13 सेकंड में यह किया है। तरुण का दावा है कि वह आधा लीटर पानी मात्र 6 सेकंड में पी सकते हैं, जबकि रिकॉर्ड के अनुसार भारत के ही आर विगीश ने 7.5 सेकंड में यह किया है। तरुण की तीनों रिकॉर्ड्स का लाइव वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रिकॉर्ड के अनुसार पानी पीने के जो भी रिकॉर्ड दर्ज हैं सभी व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, जबकि तरुण त्यागी का कहना है कि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है तथा पिछले 10 वर्षों से वह इस क्रिया को कर रहा है। तरुण त्यागी अन्य व्यक्तियों के मुकाबले प्रतिदिन औसतन अधिक पानी पी सकते हैं।