आईआईएमटी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
मेरठ। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अंडर 14 विंटर्स कप में मंगलवार को टैप्स क्रिकेट एकेडमी और आईआईएमटी सुपरस्टार की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें टैप्स क्रिकेट एकेडमी ने 122 रन से जीत दर्ज की।
टैप्स क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए। इसमें प्रखर ने 74, हर्षव ने 71 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आईआईएमटी सुपरस्टार की टीम से आदित्य ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईआईएमटी की टीम 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 117 रन ही बना सकी। लवीश ने 35, अन्वी ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में युवराज ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच प्रखर को चुना गया। बेस्ट बॉलर युवराज और फाइटर ऑफ द मैच आदित्य रहे। इस मौके पर उदित गौड़, अनंत विश्नोई आदि मौजूद रहे।