फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स पीड़िता से तांत्रिक ने ठगे 9.70 लाख, धरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
एड्स पीड़िता से तांत्रिक ने ठगे 9.70 लाख, धरा गया
विज्ञापन

मेरठ। जम्मू की एक एड्स पीड़िता से तंत्र क्रिया की आड़ में 9.70 लाख रुपये ठगने के आरोपी को जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले से जुड़े तीन और आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार न्यू इस्लामनगर लिसाड़ीगेट निवासी तांत्रिक सलमान पुत्र मईनुद्दीन के मकान पर जम्मू पुलिस ने मंगलवार आधी रात को लिसाड़ीगेट पुलिस को साथ लेकर दबिश दी। सलमान और उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की कर दी। लेकिन भारी विरोध के बीच पुलिस सलमान को पकड़कर ले गई। जम्मू पुलिस ने बताया कि जम्मू निवासी एक महिला एड्स पीड़िता है। उसने अपने इलाज के लिए काफी पैसा इकट्ठा किया हुआ था। सलमान ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला से तंत्र क्रिया के नाम पर 9.70 लाख की ठगी कर ली। जम्मू पुलिस के पास सलमान के बैंक अकाउंट की डिटेल्स भी मौजूद है। बुधवार सुबह पुलिस सलमान को जम्मू ले गई।
विज्ञापन

हम दिला देंगे छुटकारा...
जम्मू निवासी महिला ने एक विज्ञापन पढ़ा, जिसमें हर बीमारी का इलाज करने का दावा किया गया था। फोन पर संपर्क साधने पर भी महिला को बीमारी से छुटकारे का भरोसा दिलाया गया। ऑनलाइन ही 9.70 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। लेकिन ठीक न होने पर महिला ने जम्मू में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
मौत के बाद गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच के दौरान ही महिला की मौत हो गई। जम्मू पुलिस के एसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि महिला ने जिन फोन नंबरों और बैंक अकाउंट का जिक्र किया था, उसकी जब जांच कराई गई तो वह मेरठ में चलते मिले। मेरठ आकर सर्विलांस की मदद ली गई। सलमान के अलावा नवाब, आशू और कुलदीप तोमर के नाम भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों की है तलाश
जम्मू पुलिस ने संपर्क किया था। एक आरोपी गिरफ्तार कर जम्मू पुलिस को सौंप दिया है। जो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, उनकी तलाश जारी है। - दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें