फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवती से छेड़छाड़ को लेकर ट्रेन में जमकर मारपीट, यात्रियों में मची अफरा- तफरी

Thu, 07 Mar 2019 09:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

शामली से दिल्ली जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन में गुरुवार को युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो युवक गुटों में मारपीट हो गई। इसे ट्रेन की बोगी में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी और रेलवे पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकले।

विज्ञापन


शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 51910 गुरुवार को जैसे ही बड़ौत रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, वैसे ही ट्रेन की एक बोगी में सवार युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो युवक गुटों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। इससे ट्रेन की बोगी में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने फोन कर बोगी में मारपीट होने की सूचना जीआरपी एसएसआई सत्यवीर को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर फोर्स को देखकर भाग निकले। जीआरपी कर्मियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाएं।

विज्ञापन

दूसरी तरफ ट्रेन में आए दिन होने वाली मारपीट और छेड़छाड़ की वारदातों को लेकर रेल यात्रियों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने कहा आए दिन असामाजिक तत्व महिला बोगी में घुस जाते हैं, यदि कोई महिला उनका विरोध करती है, उनसे अभद्रता की जाती है। दूसरी तरफ जीआरपी एसएसआई सत्यवीर ने कहा कि ट्रेन में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें