फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की बेटी से सरेआम छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश

Wed, 28 Mar 2018 05:09 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सहारनपुर में अपनी मां के साथ बाजार से लौट रही एक भाजपा नेता की पुत्री के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। आरोप है तमंचे से आतंकित कर उसके अपहरण की कोशिश भी की गई। लेकिन कुछ लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले भाजपा नेता की बेटी सोमवार रात अपनी मां के साथ बाजार से घर आ रही थी। जब वह ज्वालानगर क्षेत्र से गुजरी तो वहां खड़े तीन युवकों ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया और फिर उसे खींचकर एक कार में ले जाने की कोशिश की। मगर शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों को देख आरोपी फरार हो गए।

पढ़ें : सेक्स रैकेट चलाता था बीजेपी नेता, पकड़ी गई लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने रात में ही दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नवाबगंज निवासी आजम और अब्दुल्ला हैं। उन्होंने बताया कि मामला छेड़छाड़ का है। अपहरण की कोशिश नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें