फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU : 21 से 23 जनवरी तक लें एलएलएम में एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में एलएलएम के प्रथम मेरिट के एडमिशन 21 जनवरी से 23 जनवरी तक होंगे। विवि ने एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एमएमएच कॉलेज में जिन 220 छात्र-छात्राओं के एडमिशन कैंसिल हुए थे, उसकी पूरक मेरिट जारी कर दी गई है। इनके एडमिशन 19 से 21 जनवरी तक होंगे।
विज्ञापन

एलएलएम में एडमिशन प्रवेश परीक्षा के द्वारा होते हैं। प्रवेश परीक्षा के बाद विवि द्वारा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की मेरिट जारी की जा चुकी है, जिन छात्र-छात्राओं के नाम विवि की वेबसाइट पर जारी की गई सूची में हैं, वे 21 जनवरी तक कॉलेजों में जाकर एडमिशन ले सकते हैं। मेरठ कॉलेज में एलएलएम के एडमिशन भी ऑनलाइन किए जाएंगे। मेरठ कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन करने के बाद ऑनलाइन फीस जमा की जाएगी। एलएलबी की पूरक मेरिट भी जारी की जा चुकी है। इसमें सिर्फ उन छात्र-छात्राओं को मौका दिया गया है, जिनके एडमिशन पहली लिस्ट में एमएमएच कॉलेज में हुए थे, लेकिन बीसीआई से मान्यता नहीं मिलने के कारण उनको रद कर दिया गया था। ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए एडमिशन लेने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। इसके बाद एलएलबी की दूसरी मेरिट जारी की जाएगी।
पीजी कोर्सों में रहा अंतिम दिन
पीजी कोर्सों में एडमिशन के लिए ऑफर लेटर कॉलेजों में जमा कराने का मंगलवार को अंतिम दिन रहा। इनके एडमिशन 21 जनवरी को होंगे। इसके बाद पीजी में प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। सिर्फ तीन वर्षीय एलएलबी के एडमिशन जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें