फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग मेरठ के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय ग्रामीण बालक एवं बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन ब्लाक प्रमुख पुत्र हिमांशु सिद्धार्थ और प्रधानाचार्य भूपेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हर्ष प्रथम, रविकांत शर्मा द्वितीय व गौरव तृतीय रहा। बालिका वर्ग में तनु प्रथम, स्वाति द्वितीय, शहरीन तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में मनीष प्रथम, गौरव द्वितीय व हर्ष तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में आकांक्षा प्रथम, लवी द्वितीय व चिंकी तृतीय रही।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में गौरव रानी नगला प्रथम, मोंटी मीवा द्वितीय व नितिन तृतीय रहा। बालिका वर्ग में प्राची प्रथम, मंजू द्वितीय व सोनिया तृतीय रही। 800 मीटर दौड़ में आदेश प्रथम, रोबिन द्वितीय व मोहित तृतीय रहा। बालिका वर्ग में स्वाति प्रथम, रितिका द्वितीय व रितु तृतीय रही। वहीं, 1600 मीटर दौड़ में विवेक प्रथम, आशु द्वितीय व शुभम तृतीय रहा। 3000 मीटर दौड़ में मिंटू प्रथम, राजेश द्वितीय व शिवकुमार तृतीय रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद में मनीष ने प्रथम, जहीर ने द्वितीय और टाइगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वालीबाल में मोड़ कला निवासी विश्व देशवाल प्रथम व प्रशांत द्वितीय रहे। युवा कल्याण एवं प्रांतीय दल विभाग के अधिकारी प्रेमपाल एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रविंद्र कुमार व सुशील कुमार द्वारा विजेता युवक-युवतियों को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में निर्णायक अतिथि के रूप में निरावली निवासी रविंद्र देशवाल मोड़ कला निवासी रमेश भाटी मौजूद रहे। खेल आयोजन में सहयोगी सुशील कुमार, राहुल, वीर रेहमापुर, तरुण मलिक, सुशील मास्टर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें