फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

विज्ञापन
दिल्ली ग्लोबल स्कूल में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मैडल प्राप्त कर लौटे छात्रों को सम्मानित करत
विज्ञापन
मवाना। दिल्ली ग्लोबल स्कूल में ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

23 नवंबर को विद्यालय परिसर में ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। इसमें 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। समारोह में प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा एवं उप प्रधानाचार्य उषा शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के चेयरमैन डाॅ. करुणेश भारद्वाज ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सारिका चौहान और मोहम्मद शियान को बेस्ट ताइक्वांडो प्लेयर चुना गया। स्वर्ण पदक विजेता वाशु चौधरी, भारत, हर्ष सिंह, उत्कर्ष त्यागी, कियान अली रिजवी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं अयान गोनिया, फातिमा रिजवी, यश जैनर, यथार्थ, रेयांश राज तोमर, अनंत वर्मा ने रजत व कनक, वीर, आराध्या राणा, अक्षित, निशांत, यश तोमर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस मौके पर ताइक्वांडो प्रशिक्षक शुभ यादव ने अतिथियों, खिलाड़ियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें