फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रशिक्षणार्थियों को मिले टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। चौधरी चरण सिंह मेमोरियल आईटीआई अलीपुर में बुधवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन के साथ हुई। छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने विश्वकर्मा भगवान से प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष सुनील कुमार धामा ने की। इस दौरान प्रबंधक सत्येंद्र कुमार तालियान, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार बिश्नोई, ब्लॉक प्रमुख विजयपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार, ब्रजपाल सिंह, तथा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मौर्य मौजूद रहे। वक्ताओं ने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें