फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों को वितरित किए टैबलेट

विज्ञापन
रोहटा। प्रदेश सरकार की डिजिटल सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत श्री शालिगराम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज 
विज्ञापन
रोहटा। प्रदेश सरकार की डिजिटल सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत शनिवार को रासना स्थित श्री शालिगराम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट वितरित किए गए। टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

कॉलेज सभागार में आयोजित टैबलेट वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह रहे। उनके साथ कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव प्रदीप त्यागी भी रहे। दोनों ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करते हुए इसे डिजिटल युग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर उनकी शिक्षा को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने छात्रों से टैबलेट का सदुपयोग करते हुए अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक कौशल को बढ़ाने का आह्वान किया। संचालन डाॅ. संदीप कुमार ने किया। इस मौके पर मदनपाल, दिनेश ठाकुर, ओमेश त्यागी, अजय त्यागी, राजीव त्यागी सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें