फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंथेटिक ट्रैक : निरीक्षण के 10 दिन बाद भी नहीं आई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब आठ करोड़ रुपये से तैयार हुआ सिंथेटिक ट्रैक शोपीस बनकर रह गया है। ट्रैक को तैयार हुए एक माह हो चुका है और इसका निरीक्षण हुए भी दस दिन बीत चुके हैं। निरीक्षण के बाद अभी तक रिपोर्ट नहीं आ सकी है। इस कारण खिलाड़ी मैदान के बाहर ही अभ्यास कर रहे हैं। उन्हें अभ्यास करने तक के लिए ट्रैक उपलब्ध नहीं हो सका है जबकि इसी वर्ष सीनियर नेशनल और एशियन गेम्स तक होने हैं।
बीती 25 अप्रैल को आईआईटी की टीम ने ट्रैक का निरीक्षण किया था। इसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं दी गई है। निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों के अनुसार अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान सबकुछ ठीक बताया था। उधर रिपोर्ट न आने के कारण खिलाड़ी कहीं पार्क में या फिर एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में अभ्यास करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बता दें कि स्टेडियम में निर्माणदायी संस्था की ओर से 400 मीटर का आठ लेन ट्रैक तैयार किया गया है। इस पर मार्किंग तक की जा चुकी है। इसमें स्टीपलचेज के हर्डल, पोल वॉल्ट का ट्रैक, शॉटपुट ट्रैक आदि तैयार किया जा चुका है। अब बस इंतजार है तो इस पर खिलाड़ियों के उतरने का है। जनवरी 2024 में ट्रैक के लिए धनराशि अवमुक्त हुई थी और नवंबर 2024 में इसका कार्य शुरू हुआ और मार्च 2026 में इसका कार्य पूर्ण कर लिया गया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को हो रही परेशानी
वर्तमान सत्र 2026-27 में 250 से अधिक एथलेटिक्स के खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंजीकृत हो चुके हैं। ऐसे में इतने खिलाड़ियों को प्रतिदिन अभ्यास के लिए ट्रैक की आवश्यकता है। ट्रैक उपलब्ध न होने के कारण खिलाड़ी परेशान हैं। काजीपुर निवासी सुमित भड़ाना ने कहा कि वह 400 मीटर और 200 मीटर दौड़ के अभ्यास के लिए चौधरी चरण सिंह विवि के खेल मैदान में जा रहे हैं। स्वरित भड़ाना भी इसी इवेंट के एथलीट हैं। उन्हें भी अभ्यास के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है। एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी ने कहा कि ट्रैक उपलब्ध न होने के कारण खिलाड़ी ठीक प्रकार से अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें