फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंडिकेट बैंक में तोड़फोड़, पुलिस पर हमला

Thu, 01 Dec 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंकों की लंबी लाइनों में लगने के बाद भी कैश न मिलने पर कानून व्यवस्था बिगड़ने लगी है। हापुड़ अड्डा चौराहा स्थित सिंडिकेट बैंक पर बुधवार दोपहर कैश खत्म होने का नोटिस लगते ही लोग उग्र हो गए। बैंक में ताला लगाकर लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। दो घंटे तक अराजकता का माहौल रहा और पुलिस तमाशबीन बनी रही। हालात बेकाबू होने पर पुलिस फोर्स पहुंची तो लोगों ने पथराव कर दिया। जिसमें सीओ सिविल लाइन समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन

नौचंदी थाना क्षेत्र अंतर्गत हापुड़ अड्डा चौराहा पर सिंडिकेट बैंक की शाखा है। बुधवार सुबह नौ बजे से लोग बैंक से पैसा लेने के लिए लाइन में लगे थे। दोपहर 12 बजे बैंक कर्मचारियों ने कैश खत्म होने का नोटिस लगा दिया। जिस पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बैंक कर्मचारियों ने लेनदेन बंद करते हुए बैंक को अंदर से बंद करने का प्रयास किया। पैसा न मिलने पर लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने बैंक का शटर नीचे गिराकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बैंक के शीशे टूटने लगे तो कर्मचारियों में खलबली मच गई। बैंक के बाहर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने लोगों को रोकना मुनासिब नहीं समझा।

जाम लगाकर पुतला फूंका
देखते ही देखते बैंक के बाहर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। लोगों ने हापुड़ रोड स्थित कमेला पुलिस चौकी के पास जाम लगाकर प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर नारेबाजी शुरू कर दी। गुस्साए लोगों ने हापुड़ रोड पर आने जाने वाली बसों में तोड़फोड़ कर दी। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ कोतवाली और सीओ सिविल लाइन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया।
विज्ञापन


सीओ घायल हुए तो लाठीचार्ज
पथराव में सीओ सिविल लाइन समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उसके बाद पुलिस फोर्स ने भी भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस अफसरों के अनुसार गुस्साए लोग बसों में आग तक लगाने की कोशिश में थे। अगर हालात को देखते हुए लाठीचार्ज नहीं किया जाता तो उनको संभालना मुश्किल हो जाता।

10 नामजद, 150 अज्ञात
बैंक में हंगामा, जाम लगाना, प्रधानमंत्री का पुतला फूंकना, पुलिसकर्मियों पर पथराव और सीओ सिविल लाइन के घायल होने पर पुलिस अफसरों ने सख्त रुख अपनाया। इस संबंध में दस नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ नौचंदी और लिसाड़ी गेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें