फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लक्षण डेंगू-चिकनगुनिया के, जांच में है वायरल बुखार

Sun, 27 Oct 2024 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मौसम में बदलाव के चलते बुखार के लक्षण भी बदल रहे हैं। जिला अस्पताल में डेंगू व चिकनगुनिया के लक्षण वाले बुखार के केस सामने आ रहे हैं, जबकि जांच में वायरल बुखार आ रहा है।
विज्ञापन

बुखार में प्लेटलेट्स भी कम हो रही है। चिकित्सकों का कहना है कि बुखार होने पर मरीजों को घबराना नहीं चाहिए। चिकित्सक की सलाह से जांच कराकर उपचार कराना चाहिए। जिले में अब तक डेंगू के तीन और मलेरिया के 22 मरीज मिल चुके हैं।
शुक्रवार रात को हवा चलने से लोगाें को ठंड महसूस हुई जबकि दिन में दोपहर के समय चटक धूप खिलने से गर्मी महसूस हुई। मौसम में बुखार के केस भी बढ़ रहे हैं। इनमें करीब 15 से 20 केस इस तरह के जिला अस्पताल में आ रहे हैं, जिसमें लक्षण तो डेंगू व चिकनगुनिया के होते हैं, लेकिन जांच कराने पर वायरल मिलता है। ऐसे बुखार में प्लेटलेन्स कम होने पर लोगों को डेंगू की आशंका बन जाती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक समद अली का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार के केस ज्यादा है। इसके अलावा खांसी व नजला के मरीज भी बढ़े हैं। कुछ केस ऐसे आ रहे हैं जिनमें डेंगू व चिकनगुनिया से मिलते जुलते लक्षण होते हैं, लेकिन जांच कराने पर वायरल बुखार होता है। इस तरह के लक्षण नजर आते है तो मरीज को घबराना नहीं चाहिए। चिकित्सक की सलाह से उपचार व जांच करानी चाहिए।
मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया बुखार में प्लेटलेट कम हो जाती है। इसमें जरूरी नहीं होता कि डेंगू हो गया। जिला अस्पताल में निशुल्क बुखार की जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें