मंडी सहायक पर लटकी कार्रवाई की तलवार, हो सकती है कार्रवाई
सरधना। सरधना सब्जी मंडी के सहायक और तौल लिपिक के बीच बृहस्पतिवार को हुई मारपीट के मामले में डीडीओ मंडी मेरठ ने जांच बैठा दी है। दोनों के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया है। सूत्रों के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर मंडी सहायक पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
सब्जी मंडी के सहायक सचिन कुमार और तौल लिपिक अभिमन्यु के बीच बृहस्पतिवार को गेट की चाबी को लेकर मारपीट हो गई थी। लोगों ने बीच बचाव कराया। दोनों ने ही मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। यह पूरी घटना मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। मंडी सचिव रमेश राणा ने एसडीएम अमित कुमार भारतीय को मामले से अवगत कराया। इस मामले में डीडीओ मंडी समिति, मेरठ द्वारा जांच बैठा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, जांच में मंडी सहायक की गलती नजर आ रही है। जिसे लेकर मंडी सहायक पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
मंडी सचिव रमेश राणा का कहना है कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। प्रकरण की जांच चल रही है।
एसडीएम अमित कुमार भारतीय का कहना है कि जल्द ही जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया जांच में मंडी सहायक की गलती नजर आ रही है।