फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: मेरठ में दो साल बाद फिर से स्वाइन फ्लू की दस्तक, महिला मरीज में हुई संक्रामक रोग की पुष्टि

Wed, 09 Aug 2023 08:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में 2 साल बाद फिर से स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। यह एक संक्रामक रोग है जो मरीज के संपर्क में आने से फैलता है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू - फोटो : Socia;l
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दो साल बाद स्वाइन फ्लू का एक मरीज मंगलवार को मिला है। कसेरू बक्सर की रहने वाली 40 वर्षीय महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इससे पहले साल 2020 में मरीज मिले थे। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि यह महिला एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रही है, जहां उनकी जांच में स्वाइन फ्लू आया। इसके बाद इस सैंपल को कंफर्म करने के लिए एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा गया तो वहां भी पुष्टि हो गई। महिला के परिवार वाले तीन लोगों को भी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं, हालांकि वह स्वस्थ हैं। इससे पहले साल 2020 में स्वाइन फ्लू के 100 से ज्यादा मरीज मिले थे।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू इंफ्लूएंजा वायरस से होता है। यह एक संक्रामक रोग है, जो एक मरीज से दूसरे मरीज में फैलता है। ऐसे में इसको लेकर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि बीमारी से बचाव के लिए दवाई उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

यह हैं लक्षण
बुखार के साथ बहती नाक।
खांसी और गले में खराश।
सांस लेने में दिक्कत।
जोड़ों व सिर में दर्द।
थकावट व सर्दी लगना।
थूक के साथ खून आना।

ऐसे करें बचाव
हाथ मिलाने व गले मिलने से बचें।
खांसते व छींकते समय मुंह व नाक पर रूमाल रखें।
हाथों को साबुन व पानी से बार-बार धोएं।
पानी का अधिक सेवन करें।
101 डिग्री तक बुखार है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
लक्षण शुरू होने पर घर पर रहें, अन्य लोगों से न मिलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें