स्वाइन फ्लू से एक मरीज की मौत हो गई है, जबकि 22 नए मरीज मिले हैं। इनमें मेरठ के 11 हैं, जबकि 11 दूसरे जिलों से हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित जाकिर (41) की मौत हो गई है, वह निजी अस्पताल में भर्ती था। जाकिर हाई रिस्क जोन में था और हेपेटाइटिस सी का मरीज था। स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट आने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से रविवार को जिन लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें मेरठ से मासूम जैदी निवासी पटेलनगर, दिनेश चंद रस्तोगी निवासी किठौर, रविंद्र निवासी मुंडाली, एक वर्षीय रिया निवासी मलियाना, 11वर्षीय नेहा निवासी कंकरखेड़ा, जयचंद निवासी कंकरखेड़ा, मोना सिंघल निवासी तिलक रोड, सपना जैन निवासी खैराकुआं, शादाब निवासी सरधना, सोनिया निवासी जानखेड़ा और इशा गुप्ता निवासी पल्लवपुरम हैं। इनकेअलावा सतीश चंद शर्मा और चार वर्षीय नैतिक निवासी बुलंदशहर हैं। अनिल कुमार निवासी हापुड़, रोविल निवासी अलीगढ़, दुलारी निवासी बिजनौर, संदीप कुमार निवासी देवबंद सहारनपुर हैं। रईसा, छह वर्षीय शांतनु, अजय कुमार और चुन्नू मुजफ्फरनगर जिले के हैं। एक वर्षीय कृष्णा गाजियाबाद का है।