कैलाश प्रकाश स्टेडियम में चल रही सीबीएसई की नेशनल स्वीमिंग चैंपियनशिप में तीसरे दिन यूपी और दिल्ली के तैराक छा गए। खाड़ी देशों के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो सके। शनिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। अंडर 16 के 800 मी. फ्री स्टाइल ब्वॉयज में अनुज सिंबासिस नासिक और गर्ल्स में अभिगना आनंद दिल्ली पब्लिक स्कूल बंगलूरू विजेता बने। अंडर 19 के 200 मीटर बटर फ्लाई ब्वॉयज में पर्थ गुप्ता माउंट सेंट मेरी स्कूल दिल्ली और गर्ल्स में जैसमीन डीपीएस मथुरा रोड विजेता रहे।
अंडर 16 के 200 मीटर ब्वॉयज में वरुण पटेल बीबीपीएस राजेंद्र नगर और गर्ल्स में राधा बोहरा दिल्ली पब्लिक स्कूल बंगलूरू विजेता बने। अंडर 14 100 मीटर फ्री स्टाइल के ब्वॉयज में अहमद अजराक़ चेतीनंद स्कूल चेन्नई और गर्ल्स में अन्नू जैन बीबीपीएस राजेंद्र नगर विजेता बने। अंडर 12 के 50 मीटर बटर फलाई ब्वॉयज में सूर्यांशु दा ग्लोबल ऐज स्कूल और गर्ल्स में लियाना फातिमा उमर नाज ग्लोबल पब्लिक स्कूल विजेता बने। अंडर 19 के 50 मीटर बैक स्ट्रोक सावन एपीजे स्कूल दिल्ली और गर्ल्स में प्रीतिशा साउथ प्वाइंट हाई कोलकाता विजेता बने।
अंडर 16 के 50 मीटर में संदीप डीपीएस बाराखंबा रोड और गर्ल्स में युगांधरा छत्रपति शाहू कोलापुर विजेता बने। अंडर 14 के 50 मीटर ब्वॉयज में वाई हेमंत रेड्डी मातसुरी डीएवी पब्लिक स्कूल और गर्ल्स में आर्या लक्ष्मी नारायण विजेता बने। अंडर 19 के 50 मीटर फ्री स्टाइल बालक वर्ग में विनायक दा वीलामाल इंटरनेशनल स्कूल और गर्ल्स में सारा डीपीएस गाजियाबाद विजेता रहे। अंडर 16 फ्री स्टाइल में राजदीप कल्याणी पब्लिक स्कूल बारासत और गर्ल्स में जैसमीन बीबीडीएस राजेंद्र नगर विजेता बने। अंडर 12 चार गुणा 50 मीटर फ्री स्टाइल रिले ब्वॉयज में साउथ जोन श्री अरबिंदो मेमोरियल स्कूल और गर्ल्स में साउथ जोन विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री विजेता बना।
अंडर 19 के 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले ब्वॉयज में नार्थ जोन पुलिस डीएवी जालंधर और गर्ल्स में नार्थ जोन डीपीएस मथुरा रोड विजेता बने। अंडर 19 के 200 मीटर फ्री स्टाइल में दीपांशु माडर्न पब्लिक बाराखंभा रोड और गर्ल्स में सिद्धि सिंबासिस नासिक विजेता बने। अंडर 16 के 200 मीटर बटर फ्लाई ब्वॉयज में ओम कुमार टीएच नेशनल पब्लिक स्कूल और गर्ल्स में चेतना दा मयूरी स्कूल गुड़गांव विजेता रहा। अंडर 16 के 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले में नार्थ टू जोन शाह सतनाम सरसा और गर्ल्स में साउथ जोन दिल्ली पब्लिक स्कूल बंगलूरू विजेता बने। इस मौके पर करन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन भानू प्रताप, आरएसओ मुद्रिका पाठक, सुनील त्यागी मौजूद रहे।
आज होंगी ये प्रतियोगिताएं
आयोजक सचिव सुनील त्यागी ने बताया कि अंतिम दिन बैक स्ट्रोक, फ्री स्टाइल रिले आदि प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता का समापन करन पब्लिक स्कूल में दोपहर तीन बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान होंगे।
स्पोर्ट्स गुड्स की हुई खरीदारी
मेरठ के स्पोर्ट्स गुड्स विश्व पटल पर ख्याति प्राप्त है। गल्फ कंट्री की टीमों के खिलाड़ियों ने अपने कोच और मैनेजर के साथ सूरजकुंड स्थित स्पोर्ट्स मार्केट से स्पोर्ट्स गुड्स की खरीदारी की।