फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या: आज से तेरा मेरा रिश्ता खत्म, पत्नी को आखिरी वीडियो भेजकर फंदे पर झूल गया हलवाई पति

सार

थानाभवन के मोरमाजरा गांव में 28 वर्षीय हलवाई का शव पेड़ से लटका मिला। आत्महत्या से पहले उसने पत्नी को वीडियो भेजकर कहा कि आज से तेरा मेरा रिश्ता खत्म। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थानाभवन थाना क्षेत्र के मोरमाजरा गांव में पेड़ से गमछे के फंदे पर लटके मिले 28 वर्षीय हलवाई की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को एक वीडियो मिला है, जिसमें युवक फंदे पर लटका दिखाई दे रहा है और कह रहा है कि आज के बाद तेरा और मेरा रिश्ता खत्म।

यह वीडियो उसने अपनी पत्नी के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवक की मौत का कारण फांसी बताया गया है। घटना के दूसरे दिन तक भी परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: Meerut: पश्चिम बंगाल को मथने में जुटे पश्चिमी यूपी के सियासतबाज, सीख रहे लोकल टोन, इस बात पर दे रहे जोर

विज्ञापन

चार साल पहले हुई थी शादी
मोरमाजरा निवासी नीटू कश्यप की शादी करीब चार वर्ष पहले मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के डोकवाड़ा गांव में हुई थी। वह अपनी पत्नी पूजा और पांच वर्षीय बेटी अवनि के साथ ससुराल में रहता था।

पिता रमेश के अनुसार नीटू करीब दो माह से अपने गांव में रह रहा था और हिंड में एक दुकान पर हलवाई का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव गांव में पेड़ से गमछे के फंदे पर लटका मिला था।

आत्महत्या से पहले पत्नी को भेजा वीडियो
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि नीटू और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आत्महत्या से पहले दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। बताया गया कि पत्नी पिछले दो साल से मंसूरपुर स्थित मायके में रह रही थी।

पत्नी पूजा ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को उसके व्हाट्सएप पर यह वीडियो आया था, लेकिन उसने उसे बृहस्पतिवार सुबह देखा। वीडियो देखने के बाद उसने तुरंत ससुराल पक्ष को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम में फांसी से मौत की पुष्टि
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल मामले में परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें