फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में आया उछाल, गर्मी से छूटे लोगों के पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। जून में पहली बार तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। जिस कारण मंगलवार को पारा 37 के पार पहुंच गया। दिनभर हवा की रफ्तार धीमी रहने के कारण लोगों को सूरज की तपिश ने झुलसाया।
विज्ञापन

जून के प्रारंभ से ही बारिश के कारण लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। मंगलवार को तापमान जून के अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गया। पारा 37 पार पहुंचने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 57 व न्यूनतम 44 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पारा धीरे-धीरे बढ़ेगा और आने वाले दिनों में 40 से 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 11 व 12 जून को दोपहर के बाद आसमान में हल्के आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। आगामी पांच-छह दिन तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। वहीं वाहनों से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण बढ़ने लगा है। मेरठ में सोमवार को औसत एक्यूआई 96 दर्ज किया गया था, जो मंगलवार को बढ़कर 121 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें