फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73 दिनों बाद कंटेनमेंट जोन में बैंक शाखाएं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में जहां व्यापारी संगठन बाजारों को खोलने की मांग कर रहे हैं। वहीं, कोरोना महामारी के चलते 73 दिनों बाद मंगलवार को कंटेनमेंट जोन में बैंक शाखाओं को पुलिस ने बंद कराना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में बताया गया कि कंटेनमेंट जोन में शहर की 29 शाखाओं को बंद कराने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन

मवाना में पिछले माह एसडीएम ने बैठक के लिए क्षेत्र के बैंक मैनेजरों को बुलाया था तो पुलिस बैंक मैनेजरों को कोरोना टेस्ट और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने की बात कहते हुए पूछताछ लिए थाने ले गई थी। इस पर बैंक यूनियनों ने खेद प्रकट किया था। अब मंगलवार को कंटेनमेंट जोन में आने वाली बैंक शाखाओं को बंद करने का आदेश जारी किया गया, तो शहर की ज्यादातर शाखाओं को बंद कर दिया गया। एलडीएम संजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार बफर जोन की शाखाएं खुली रहेंगी। कंटेनमेंट जोन में आने वाली शाखाओं को बंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केनरा और सिंडिकेट बैंक के कर्मचारियों को अन्य सिंडिकेट बैंक की शाखाओं में शिफ्ट किया गया है। एसबीआई के एजीएम मुख्तयार सिंह ने बताया कि कंटेनमेंट जोन की कचहरी रोड, बेगमपुल और पीएसी की शाखा को बंद किया गया है।
कंटेनमेंट जोन की यह शाखाएं भी रहेंगी बंद
एलडीएम ऑफिस के अनुसार बेगमपुल स्थित पीएनबी, कोटेक महिंद्रा बैक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक, फेडरल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, करोल वैश्य बैंक, आंध्रा बैंक, जिला सहकारी बैंक, नैनीताल बैंक, कारपोरेशन बैंक, यूनियन बैंक, एसबीआई, मेट्रो प्लाजा स्थित सिंडिकेट बैंक, केनरा बैंक, केनरा बैंक दिल्ली रोड, पीएनबी लालकुर्ती, एसबीआई कचहरी रोड, इंडियन ओवरसीज बैंक, आरजी कॉलेज, सेंट्रल बैंक मेरठ छावनी, कारपोरेशन बैंक मुख्य ब्रांच, यूको बैंक पीएल शर्मा रोड की शाखाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन

बैंकों में भीड़ से उपभोक्ता परेशान
बैंक की 29 शाखाएं कंटेनमेंट जोन में आने के बाद अन्य बैंकों में लोड बढ़ गया है। मंगलवार को शहर के बाहरी क्षेत्रों में स्थित एसबीआई कंकरखेड़ा, पीएनबी कंकरखेड़ा, पंजाब एंड सिंध बैंक रोहटा रोड, एसबीआई रोहटा रोड सहित प्रह्लाद नगर, दिल्ली रोड की कई शाखाओं में भीड़ दोपहर तक रही। पीएनबी कंकरखेड़ा में तो कई बार ग्राहकों ने हंगामा भी किया। बैंक सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए एक बार में पांच से अधिक लोगों को बैंकों के अंदर जाने की अनुमति नहीं देते है। वहीं, समाजसेवी संगठनों, क्षेत्रीय व्यापारियों और उपभोक्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार रोहटा रोड आईसीआईसीआई बैंक कंकरखेड़ा, एचडीएफसी बैंक, दाल मंडी पीएनबी एटीएम, गंगानगर स्थित एसबीआई, दिल्ली रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफसी बैंक के एटीएम में कैश नहीं मिला। जन कल्याण वेलफेयर सोसायटी की टीम ने रोहटा रोड स्थित शहर के विभिन्न बैंकों के एटीएम में नो कैश की समस्या और एटीएम खराब होने के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें