फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम को सऊदी अरब से हो रही फंडिंग, पीएफआई सिर्फ एक मुखौटा: स्वामी दर्शन भारती

Fri, 07 Feb 2020 01:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद - फोटो : डेमो
विज्ञापन

उत्तराखंड आंदोलन के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हुए कहा कि देश में होने वाले विरोध प्रदर्शनों को फंडिंग करने में पीएफआई तो एक मुखौटा है जबकि इसको अमली जामा दारुल उलूम पहना रहा है। आरोप लगाया कि दारुल उलूम को सऊदी अरब से फंडिंग हो रही है।

विज्ञापन

 
सहारनपुर के देवबंद में बुधवार को शिक्षक नगर स्थित भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज राणा के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि सीएए देश की एकता और अखंडता के लिए जरूरी है, लेकिन कुछ ताकतें हैं जो मुसलमानों को भ्रमित कर रही हैं। भारती ने आरोप लगाया कि देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के पीछे दारुल उलूम का सीधा- सीधा हाथ है। शाहीन बाग तो इनका छोटा सा मॉडल है, यह पूरे देश में बड़ा मॉडल खड़ा करना चाहते हैं। 

यह भी पढ़ें: देवबंद में सीएए और एनपीआर के खिलाफ धरना जारी, लगातार बढ़ रही भीड़, प्रशासन सतर्क
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देवबंद से निकले हुए तालिबान और देवबंद को एक विचारधारा का माना जाता है। सीएए के विरोध में होने वाले प्रदर्शनों के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) तो धन जुटाने का एक मुखौटा है, उस मुखौटे को जो अमलीजामा दारुल उलूम पहना रहा है। जिसे सऊदी अरब से फंडिंग हो रही है। 

स्वामी दर्शन भारतीय ने भारत सरकार से मांग की कि दारुल उलूम की मजहबी शिक्षा पर अंकुश लगाए क्योंकि यह कट्टरवाद को जन्म दे रहा है और इससे मुसलमान गुमराह हो रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी लोगों को चाहिए कि वह मजहबी शिक्षा से देश को बचाने का कार्य करें। वार्ता के दौरान भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज राणा व कर्नल राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें