फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसीआई से भी नहीं सुलझी डिग्री की गुत्थी

Tue, 26 Jan 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
वेटनरी कॉलेज के 23 छात्रों की डिग्री का फैसला वेटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया (वीसीआई) के सचिव भी नहीं कर पाए। सोमवार को कृषि विवि के वेटनरी कॉलेज के डीन उनसे मिले थे।
विज्ञापन


सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज को मान्यता न मिलने के कारण 23 छात्रों की डिग्री फर्जी बताई जा रही है। कई दिन से छात्र इसका विरोध कर रहे हैं। शनिवार को कुलपति डॉ. एचएस गौड़ के निर्देश पर रजिस्ट्रार ने वेटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया को पत्र लिखा है।

सोमवार को डीन वेटनरी डॉ. वाईपी सिंह पत्र लेकर गए। उन्होंने वेटनरी कॉउसिल ऑफ इंडिया के सचिव डॉ. आरके गुप्ता से छात्रों के रजिस्ट्रेशन की अनुमति मांगी। छात्र भी सचिव से मिले और अपनी समस्या का समाधान कराने की मांग की। वीसीआई ने कहा कि यह मामला उत्तर प्रदेश काउंसिल लखनऊ से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से कोई रोक नहीं है। छात्रों का कहना है कि अगर उनकी जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह उन्हें मजबूरन आत्मघाती कदम उठाने पडे़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें