फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र की शाहजहां कॉलोनी निवासी किशोर की स्वीमिंग पूल में नहाते समय डूबने मौत हो गई। उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

शाहजहां कॉलोनी गली नंबर चार निवासी अरशद (16) पुत्र जब्बार अपने दोस्तों के साथ समरगार्डन स्थित स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। इस दौरान किशोर डूब गया। जानकारी मिलने पर स्वीमिंग पूल संचालक ने किशोर को हापुड रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बाद में परिजन स्वीमिंग पूल पहुंचे, लेकिन संचालक ताला लगाकर फरार हो गया। इस पर परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया। बताया जा रहा है कि स्वीमिंग पूल एक सपा नेता का है। वहीं, परिजनों की ओर से अब तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें