फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल भरने पहुंची खाद्य विभाग की टीम का व्यापारियों ने किया विरोध, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंपल भरने पहुंची खाद्य विभाग की टीम का व्यापारियों ने किया विरोध, नोकझोंक
विज्ञापन

मोदीपुरम। खाद्य विभाग की टीम पल्लवपुरम फेज दो स्थित किराना स्टोर पर सैंपल लेने पहुंची। व्यापारियों ने विरोध कर दिया। हंगामा बढ़ने पर टीम ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। व्यापारियों ने बाजार बंद करने की चेतावनी दी। थाने पर भी हंगामा हुआ।
शनिवार को खाद्य विभाग की टीम फूड इंस्पेक्टर अनिल गंगवार के नेतृत्व में पल्लवपुरम फेज दो स्थित जय अंबे प्रोविजन स्टोर पर छापा मारकर सैंपल भरने पहुंची। पार्षद विक्रांत ढाका, संजय सिंह, प्रताप गुर्जर रुपेंद्र समेत अन्य व्यापारियेां ने विरोध किया। टीम और व्यापारियों के बीच नोकझोंक हो गईं, मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस ने मामले को शांत कराया। हंगामे के बाद खाद्य विभाग की टीम थाने पहुंची और व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पल्लव टावर्स व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, चौहान मार्केट व्यापार संघ महामंत्री शीलेंद्र चौहान के नेतृत्व में व्यापारी थाने पहुंचे। व्यापारियों ने थाने पर हंगामा कर दिया। हंगामे के बीच दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्ष मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ गए। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि खाद्य विभाग की टीम त्योहार नजदीक आते ही सैंपल लेने आती है, व्यापारियों को परेशान किया जाता है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पल्लवपुरम देवेश शर्मा की मध्यस्था में दोनों पक्षों में बात हुई। सहमति बनी की खाद्य विभाग की टीम होली तक सैंपल नहीं लेगी। लोकेश चौहान, शेखर चौहान, रविंद्र शर्मा, शीलेंद्र शास्त्री, धर्मेंद्र चौधरी, अमित तोमर, देवेंद्र चौधरी, मनु, धीरज, नरेश चौहान वैभव, विजय गोयल, दिनेश शर्मा, दिनेश चौहान मौजूद रहे। उधर, सीओ दौराला संजीव कुमार दीक्षित का कहना है कि टीम बिना पुलिस के सैंपल लेने गई थी, जहां पर व्यापारियों में कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें