कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। हादसे में एसयूवी चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार दिलाया।
जानकारी के मुताबिक हादसा सरधना फ्लाईओवर पर हुआ। बताया जा रहा है कि देहरादून की ओर से आ रहे एक ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस दौरान पीछे चल रही तेज रफ्तार एसयूवी के चालक निर्देश निवासी हरपालपुर बंदायू स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठे और एसयूवी ट्रक में घुस गई। हादसा होते ही हाईवे पर जाम लग गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल निर्देश को अस्पताल भेजा और जाम खुलवाकर अन्य वाहनों को रवाना किया। निर्देश के सिर में चोट लगी है। निर्देश ने बताया कि वह गौतमबुद्धनगर के थाना जेवर में नंगला हांडा निवासी इसराइल की एसयूवी चलाता है। शुक्रवार देर रात वह हरिद्वार से गौतमबुद्धनगर जा रहा था। एसयूवी में पेपर व रील के रोल भरे हुए थे। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है की तहरीर नहीं है।