फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा की इन चर्चित सीटों पर सस्पेंस बरकरार, मेरठ के लिए सबसे आगे ये नाम, दिल्ली में बैठक के बाद होगी घोषणा

Fri, 22 Mar 2024 01:25 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा की इन चर्चित सीटों पर अभी सस्पेंस बरकरार है। वहीं, मेरठ के लिए सबसे आगे ये नाम चल रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में बैठक होने के बाद ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होगी।
विज्ञापन
मेरठ में मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने बृहस्पतिवार को भी सस्पेंस बरकरार रखा है। तीसरी सूची के बाद शनिवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चारों सीटों के नामों पर फाइनल मुहर लग जाएगी।

विज्ञापन


मेरठ और गाजियाबाद में जातिगत समीकरणों की वजह से प्रत्याशी फाइनल नहीं हो पा रहे हैं। गाजियाबाद लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद जनरल वीके सिंह के नाम पर अगर मुहर नहीं लगती है तो उनकी बेटी मृणालिनी सिंह या राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को पार्टी प्रत्याशी बना सकती है। ऐसी सूरत में मेरठ से वैश्य समाज को ही प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। 

मेरठ लोकसभा सीट से वैश्य समाज के दावेदारों की बात करें तो अरुण गोविल के नाम की चर्चा तेज है। अरुण गोविल ने रामायण धारावाहिक में श्रीराम का किरदार निभाया था। हालांकि, वे मेरठ के रहने वाले नहीं हैं, उनके पिता जब यहां नौकरी करते थे तो उनका जन्म मेरठ में हुआ था। 

इसके अलावा मेरठ से दावेदारों में तीसरी बार विधायक बने अमित अग्रवाल, उत्तर प्रदेश सहकारी उपभोक्ता संघ के चेयरमैन संजीव गोयल सिक्का, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, हापुड़ के सुधीर अग्रवाल और विकास अग्रवाल का नाम भी चर्चा में है। 

वहीं, सहारनपुर लोकसभा सीट की बात करें तो यहां से ब्राह्मण समाज से पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। मुरादाबाद सीट से 2019 में चुनाव लड़े क्षत्रिय समाज से सर्वेश सिंह पर पार्टी दोबारा दांव खेल सकती है। 

यह भी पढ़ें: BJP का नया दांव: इन दो सीट से नए चेहरों को मैदान में उतारने की योजना, मेरठ से अरुण गोविल की दावेदारी पक्की
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बचे प्रत्याशियों की घोषणा 22 मार्च को दिल्ली में होनी वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद घोषित होने की उम्मीद थी लेकिन, अब ये बैठक 23 मार्च को होगी। इस बैठक में ही नामों पर मुहर लगने के बाद प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: फ्लैशबैक: भूमि दान कर चर्चा में आए, देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे वीपी सिंह, मुजफ्फरनगर से खोला था मोर्चा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें