फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जल्द होगी कैंट बोर्ड के निलंबित सफाई नायकों की बहाली

विज्ञापन
कैंट बोर्ड में कर्मचारियों और अधिकारियों की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन
कर्मचारी और अधिकारियों की संयुक्त बैठक में सीईओ ने दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कैंट बोर्ड के निलंबित सफाई नायकों की बहाली शीघ्र की जाएगी। इसके साथ ही कर्मचारियों की अन्य मांगों को भी जल्द पूरा किया जाएगा। यह आश्वासन कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन ने शनिवार को अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में दिया।
मेरठ कैंट बोर्ड में शनिवार को तीन महीने में एक बार होने वाली अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक हुई। इस बैठक में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस एवं छावनी परिषद कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में निलंबित किए गए सफाई नायकों को शीघ्र बहाल करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन ने 35 कर्मचारियों को शीघ्र ही एसीपी (सुनिश्चित करिअर प्रगति योजना) भुगतान करने, प्राथमिकता पर सरकारी आवासों की मरम्मत मरने, नए टेंडर होते ही हाजिरी स्थल पर उपलब्धता के आधार पर भूमि देखकर नए स्टोर बनाने, मौजूदा स्टोर की मरम्मत करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि एनपीएस और ओपीएस से संबंधित कर्मचारियों को 50 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है, बाकी का भुगतान 31 दिसंबर तक कर दिया जाएगा। दिव्यांग कोटे में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करते हुए एक महिला कर्मचारी का प्रस्ताव कमांड को भेजा गया है। वहां से स्वीकृत होते ही रोस्टर बनाकर अन्य दिव्यांग कर्मचारियों को भी पदोन्नति दी जाएगी। वर्दी व जूतों के लिए शीघ्र ही कमांड से अनुमति लेकर नगद भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

शीघ्र ही कैंटीन कार्ड कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में कार्यालय अधीक्षक जयपाल तोमर, सहायक अभियंता पीयूष गौतम, अकाउंटेंट हितेश वर्मा, राजस्व अधीक्षक राजेश जॉन, सफाई अधीक्षक वीके त्यागी, कर अधीक्षक प्रमोद कुमार, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद बेचैन, शाखा अध्यक्ष राजू पेंटर, शाखा महामंत्री वीरेंद्र, बिट्टू, छावनी परिषद कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रवेश कुमार, महामंत्री दिनेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

कैंट बोर्ड में कर्मचारियों और अधिकारियों की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें