फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की बेवफाई के शक में युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
दिल्ली में स्योहारा के गांव सिपाहीवाला में युवक के आत्महत्या करने पर विलाप करते परिजन। स्रोत ग्
विज्ञापन
- दिल्ली में तीन बच्चों की मां के साथ रह रहा था सिपाहीवाला का युवक
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाकर किया गया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। ऑनलाइन गेम और इंस्टाग्राम पर बातचीत के बाद सिपाहीवाला गांव के मनप्रीत सिंह (28) का गोंडा जिले की रहने वाली तीन बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग हो गया। युवक, प्रेमिका के साथ दिल्ली में रह रहा था। वहां प्रेमिका की बेवफाई के शक में उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में युवक ने अपनी मौत के लिए प्रेमिका काे जिम्मेदार ठहराया है।
मनप्रीत सिंह (28) पुत्र बलवंत सिंह काफी समय से गोंडा में रहकर हाईवे निर्माण में मशीन चलाने का काम करता था। वहां उसकी ऑनलाइन लूडो गेम और इंस्टाग्राम के माध्यम से एक महिला से बातचीत शुरू हुई। महिला शादीशुदा तथा तीन बच्चों की मां है। छह माह पूर्व मनप्रीत महिला को लेकर शाहदरा दिल्ली के युधिष्ठिर गली विकास नगर में आ गया। दोनों साथ किराए के मकान में रहने लगे। महिला अपने बच्चों को भी साथ लाना चाह रही थी लेकिन मनप्रीत को शक हुआ कि वह उसे छोड़कर न चली जाए।
विज्ञापन

सोमवार को शाम चार बजे मनप्रीत ने अपने छोटे भाई नितिन को मोबाइल पर एक सुसाइड नोट भेजा जिसमें मनप्रीत ने लिखा कि उसके साथ रह रही महिला उसे छोड़ना चाहती है, वह कह रही है कि मुझे अब आपके साथ नहीं रहना। जबकि मैंने उसके तीन बच्चों को भी पढ़ाया-लिखाया है। मैं आत्महत्या कर रहा हूं। उसने अपनी मौत के लिए महिला को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

सुसाइड नोट पढ़ने के बाद छोटे भाई नितिन सहित पूरा परिवार घबरा गया। फोन करने पर उसका मोबाइल बंद हो गया। करीब दो घंटे बाद शाम को छह बजे मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच घर का दरवाजा तोड़ कर देखा तो मनप्रीत का शव पंखे से लटका हुआ मिला। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मनप्रीत का शव गांव लाया गया। उसका रामगंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक मनप्रीत के परिवार में छोटा भाई, बहन व बूढ़े माता-पिता हैं।

दिल्ली में स्योहारा के गांव सिपाहीवाला में युवक के आत्महत्या करने पर विलाप करते परिजन। स्रोत ग्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें