युवक सिपाही से बोले कि हम यहां किराए पर रहते हैं। अभी आईडी दिखाते हैं। यह कहकर दो युवक आईडी लाने की बात कहकर घर के अंदर चले गए जबकि तीसरा युवक सिपाही से बातें करने लगा। करीब 25 मिनट तक युवक ने सिपाही और होमगार्ड को बातों में उलझाए रखा और उन दोनों युवकों ने कमरे से बैगों में काफी कुछ सामान समेट लिया। सिपाही युवक के साथ घर में घुसा तो दोनों युवक दूसरे कमरे से होते हुए बैग लेकर स्विफ्ट में बैठ गए। इस बीच सिपाही व होमगाड को अंदर छोड़कर तीसरा युवक भी कमरों से होता हुआ गाड़ी में पहुंच गया और युवक फरार हो गए।
साहब! तुरंत आ जाओ
युवकों के भागने के बाद सिपाही ने एसओ गंगानगर को कॉल कर कहा कि साहब तुरंत आ जाओ। तीन संदिग्ध युवक कॉलोनी से भागे हैं। उनके पास हथियार भी हैं। एसओ, एसपी देहात और सीओ सदर देहात पहुंचे। चेकिंग कराई पर युवकों का पता नहीं चला।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/