फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
गांव रावा में फांसी से मरी महिला की फाइल फोटो - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
 मेरठ के जानीखुर्द रावा गांव में शनिवार रात महिला का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति सहित तीन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

टिकरी गांव निवासी तेजबीर सिंह की 29 वर्षीय पुत्री कुमकुम की शादी दस साल पहले रावा गांव निवासी कपिल से हुई थी। कुमकुम के तीन पुत्र है। परिजनों का आरोप है कि कपिल आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। शनिवार को भी कपिल ने कुमकुम के साथ मारपीट की। जिस पर उसने जानकारी मयके वालों को दी थी। रविवार सुबह ससुराल पक्ष से फोन आया कि कुमकुम ने फांसी लगा ली। यह सुनकर परिजन सन्न रह गए। मौके पर पहुंचे तो देखा कुमकुम का शव फंदे पर लटका हुआ था। मयके पक्ष ने फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता तेजबीर सिंह ने पति कपिल सहित ससुराल पक्ष के अन्य तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी ब्रजेश शर्मा के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें