फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुशील बंसल प्रधान और संजीव मंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। आर्य समाज दौराला के आर्य प्रतिनिधि सभा मेरठ का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। इसमें जिले की विभिन्न आर्य समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान सुशील बंसल ने की। संचालन करते हुए मंत्री संजीव चौधरी ने गत वर्ष की कार्यकारिणी रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इसके बाद जिले में विभिन्न स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला प्रधान सुशील बंसल ने लखनऊ से आए आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान हरवीर सुमन को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। हरवीर सुमन ने सर्वसम्मति से चुनाव का प्रस्ताव रखा। रामपाल सिंह ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इसके बाद सुशील बंसल प्रधान, संजीव चौधरी मंत्री एवं राम सिंह जाखड़ कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यक्रम में सर्वेंद्र चौधरी, संजय गुप्ता, राजीव आर्य, सोनवीर आर्य, रविंद्र आर्य, नरेंद्र आर्य सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें