फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिखेडा में शराब का ठेका खोलने की तैयारी का विरोध

Sat, 23 May 2026 06:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने आबकारी आयुक्त को पत्र भेज विरोध जताया, कहा ठेका खुलने से बिगड़ेगा माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। परीक्षितगढ़ ब्लॉक के गांव सिखेड़ा के ग्रामीणों ने गांव में शराब का ठेका खोलने का विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने आबकारी आयुक्त को पत्र भेजकर गांव में शराब ठेका नहीं खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव वालों ने आबकारी आयुक्त को भेजे पत्र में बताया कि गांव के मुख्य मार्गो में से एक मार्ग पर शराब का ठेका खोलने की आबकारी विभाग द्वारा योजना बनाई गई है। इसे खोलने की प्रक्रिया चल रही है। जिस स्थान पर ठेका खोलना प्रस्तावित है, उसके पास ही धार्मिक स्थल है, जिससे श्रद्धालुओं पर बुरा असर पड़ेगा, ठेका खोलने से गांव का शांत माहौल खराब होगा, महिला व बच्चों की सुरक्षा को लेकर भय बना रहेगा, गांव के चौराहे पर प्रत्येक वर्ष छड़ियों का मेला लगता है, गांव से कुछ ही दूरी पर चार पांच ठेके गांव जयसिंहपुर, बहादरपुर, मीवा, चितमाना, परीक्षितगढ़ आदि में पहले से मौजूद हैं। ठेके को लेकर गांव वालों में रोष है। ठेके को लेकर प्रशासन व गांव वालों में टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। इस संबंध में आबकारी विभाग को पहले भी पत्र लिखकर ठेका खोलने का विरोध किया था। ग्रामीणों ने ठेके को निरस्त कराने की मांग की है। पत्र पर तिमेश्वर कुमार त्यागी, धर्मवीर सिंह, मोहित, रूबी, दीपांशु, गजेंद्र, होशराम, सचिन, जयपाल आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें