फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश रैना और पीके ने नूपुर-भुवी को दी बधाई  

Fri, 24 Nov 2017 11:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नवविवाहित युगल भुवनेश्वर कुमार और नूपुर की शादी में इंडियन क्रिकेट टीम से सुरेश रैना और मेरठ निवासी प्रवीण कुमार भी शामिल हुए। दोनों ने भुवनेश-नूपुर को शादी की बधाई दी। भुवी-नूपुर की शादी की दावत रात को होटल ब्रावुरा रिसोर्ट में हुई। नामचीन हस्तियों के  शामिल होने के कारण पुलिस व सुरक्षा व्यवस्था का विशेष इंतजाम रहा। मेहमानों का स्वागत रशियन डांसर ने बैले डांस से किया। मेहमानों से मिलने के बाद सेल्फी और फ ोटो वीडियो का दौर चला। प्रशंसकों ने नवयुगल को आशीर्वाद दिया। इसके बाद दिल्ली से आई वेडिंग प्लानर नूपुर-भुवी को विशेष फोटोशूट के लिए ले गए। दोस्तों ने डीजे पर डांस भी किया। शादी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, यूपीसीए के उपाध्यक्ष भी शामिल हुए।
विज्ञापन


खूबसूरत नजर आई नूपुर
रिसेप्शन के लिए नूपुर और भुवी वेस्टर्न आउटफिट में मेहमानों के बीच पहुंचे। भुवी ने काले रंग का सूट पहना। नूपुर ऑफ व्हाइट और सुनहरे रंग के इवनिंग गाउन में नजर आईं। दिल्ली से आई ब्यूटीशियन की टीम ने नूूपुर को रिसेप्शन के लिए खासतौर पर सजाया। रशियन डांसर हाथ में छाता लेकर नूपुर-भुवी को महफिल में लेकर आईं। 
 
पीके ने इंस्टाग्राम पर किया हैशटैग 
क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने भुवी और नूपुर को इंस्टाग्राम पर भी शादी की शुभकामनाएं दीं। पीके ने सुरेश रैना के साथ फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा सोनू से सुरेश रैना। भुवी को टैग करते हुए उन्हें शादी की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें