फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह घंटे बाद बहाल हुई पीएम शर्मा और टाउन हाल बिजलीघर की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बारह घंटे बाद बहाल हुई पीएम शर्मा और टाउन हाल बिजलीघर की आपूर्ति
विज्ञापन

मेरठ। रविवार रात आठ बजे ट्रिप हुए टाउन हाल और पीएल शर्मा बिजलीघर बारह घंटे बाद सोमवार सुबह आठ बजे सामान्य हो सके। लाइन स्टाफ पूरी रात फाल्ट ठीक करने में जुटा रहा। हालांकि कांवड़ यात्रा को देखते हुए रात को ही दोनों बिजलीघर क्षेत्र में दूसरे बिजलीघरों से शिफ्टवाइज आपूर्ति कराई जा रही थी। लेकिन बीच-बीच में एक से दो घंटे आपूर्ति बंद होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

रविवार रात करीब आठ बजे 132 केवी शताब्दीनगर ट्रांसमिशन से ऊर्जीकृत टाउन हाल और पीएल शर्मा बिजलीघर की 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया। इसके चलते न केवल दिल्ली रोड अंधेरे में डूब गई बल्कि दोनों बिजलीघरों से जुड़े करीब 80 हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति भी ठप हो गई। कांवड़ यात्रा के दौरान आपूर्ति ठप होने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी रात को ही लाइन स्टाफ के साथ फाल्ट मौके पर डटे रहे। पेट्रोलिंग कराने के बाद भी फाल्ट नहीं मिला। कांवड़ यात्रा की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों ने आनन फानन में लेडीज पार्क और रेलवे रोड बिजलीघर से इलाके में शिफ्टवाइज आपूर्ति बहाल करा दी थी। अधिशासी अभियंता मनोज अग्रवाल ने बताया कि रात करीब 12 बजे फाल्ट मिला तो इसे रात में ही अटेंड किया गया। सुबह आठ बजे तक फाल्ट ठीक होने के बाद दोनों बिजलीघरों की आपूर्ति 12 घंटे बाद बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें