फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की गोपनीयता में हवाई सुरक्षा बनी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बोल बम बोल बम...आवाज और चौतरफा भगवा रंग। हरिद्वार से लाखों कांवड़िये कैंट में स्थित औघड़नाथ मंदिर पहुंच गए हैं। इन कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ सेना की गोपनीयता बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। सेना के अधिकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को पहले ही चिट्ठी लिख चुके हैं कि हवाई सुरक्षा से सेना की गोपनीयता भंग हो सकती है। ऐसे में सोमवार को जब डीएम और एसएसपी ने औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का हेलीकॉप्टर से जायजा लिया तो सेना द्वारा निर्धारित रूट पर ही उड़ान भरी।
विज्ञापन

सोमवार औघड़नाथ मंदिर में कांवड़ियों का जलाभिषेक शुरू हो चुका है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने अधिकांश फोर्स मंदिर पर लगा दी है। यह मंदिर कैंट इलाके में है, इसको देखते सेना की गोपनीयता पर भी फोकस है। कांवड़ मार्ग से निकल कर अब हवाई सुरक्षा का फोकस औघड़नाथ मंदिर हो चुका है। हेलीकॉप्टर और ड्रोन से मंदिर पर चौतरफा निगरानी हो रही है। सोमवार दोपहर डीएम और एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के साथ सुरक्षा का जायजा लिया। इस पर आर्मी ने आपत्ति कर दी। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन को पहले ही चेतावनी दी गई है कि हेलीकॉप्टर सेना की किसी भी यूनिट के ऊपर से नहीं गुजरेगा। ताकि उनकी गोपनीयता भंग न हो। इसके बाद हेलीकॉप्टर प्रतिबंधित क्षेत्र में नहीं उड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें