फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे बाद शुरू हुई विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
72 घंटे बाद शुरू हुई सुपर स्पेशियलिटी की विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में 150 करोड़ रुपये की लागत से बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में करीब 72 घंटे बाद सोमवार दोपहर विद्युत आपूर्ति चालू हो गई। यहां शुक्रवार सुबह नौ बजे से बिजली गुल थी।
विज्ञापन

मेडिकल के अधिकारियों ने इस संबंध में बिल्डिंग बनाने वाली संस्था सीपीडब्ल्यूडी से बात की, मगर उनकी कोशिश के बाद भी वह फाल्ट सही नहीं कर पा रहे थे। दरअसल, इंटरनल फाल्ट था, जो कोडिंग सिस्टम से काम करता है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे जाकर फाल्ट ठीक हो सका जिसके बाद विद्युत सप्लाई चालू हो सकी। इससे मेडिकल प्रबंधन ने राहत की सांस ली। इस दौरान गनीमत यह रही कि अस्पताल संचालित नहीं किया जा रहा है। सिर्फ दिन में ओपीडी की जाती हैं, यदि यहां मरीज भर्ती होते तो काफी परेशानी हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें