फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुपर स्मैशर्स की जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
- हनी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर चल रहा नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले जा रहे नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सुपर स्मैशर्स ने देहरादून स्टार को 70 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
मुकाबले में टॉस जीतकर सुपर स्मैशर्स के कप्तान सुखप्रीत सिंह (सुक्खी) ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 190 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हरीश नेगी ने 51 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सोनू चौहान ने 37 रन का योगदान दिया। देहरादून स्टार की ओर से विलास जोशी ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून स्टार की टीम दबाव में नजर आई और 15.4 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। टीम के लिए वीके ने 29 गेंदों में 49 रन और शांतनु ने 21 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सुपर स्मैशर्स की ओर से आकाश और हरीश नेगी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हरीश नेगी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर टूर्नामेंट आयोजक संजीव शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, मेहुल शर्मा, पारस जैन, हनी क्रिकेट एकेडमी के प्रबंधक हनी काजला और कोच दीपक सिद्धू मौजूद रहे। मैच में अंपायर की भूमिका समित गुप्ता और निश्चल सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें