फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हवन व भंडारे के बाद हनुमान की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। हनुमान जयंती के अवसर पर शिव मंदिर नगली अब्दुल्ला माछरा में हवन यज्ञ सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को हनुमान की भव्य शोभायात्रा विभिन्न मोहल्लों से निकाली गई। भक्तों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


शिव मंदिर नगली अब्दुल्ला माछरा परिसर में सुबह हवन का आयोजन किया गया। हवन में ग्रामीणों ने आहुति दी। सुंदरकांड की कथा सुनाई गई तथा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम के समय शिव मंदिर में से घोड़ा बग्गी में हनुमान शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नंगली अब्दुल्ला, कासमपुर, बीच पट्टी धर्मशाला, शिव मंदिर बड़ा द्वारा की पट्टी, सड़क मेन बाजार, स्वामीपुरा आदि मार्गों से होकर निकली। भक्तों ने शोभायात्रा का फूलमाला व प्रसाद चढ़ाकर भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में धर्मेश त्यागी, अश्वनी त्यागी, सचिन त्यागी, अमित त्यागी उर्फ चुनमुन, डॉ. अनिल शर्मा, अंकुर, यतेंद्र शर्मा, ममता त्यागी, श्याम, गौरव आदि लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें