फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सनी दौड़े सबसे तेज, तमन्ना ने लगाई लंबी छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला एथलेटिक संघ की ओर से रविवार को एनएएस कालेज के खेल मैदान में जूनियर व यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 8 वर्ष से 16 वर्ष के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर में 18 वर्ष के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

18 वर्ष आयु वर्ग में पुरुषों में सनी ने 100 मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं तमन्ना ने महिला वर्ग में लंबी कूद में सबसे लंबी छलांक लगाई। इस दौरान सभी आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनएएस कालेज के प्राचार्य डॉ. मनोज अग्रवाल, प्रो. सुनील शर्मा व डॉक्टर शिवा भारद्वाज ने किया। प्रतियोगिता के अंत में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। तकनीकी टीम के प्रभारी अरुण कुमार के साथ प्रशांत तेवतिया, मुनेंद्र तेवतिया, बृजेश शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, विक्रम सिंह, बिलाल खान, राधा चौधरी आदि रहे। प्रतियोगिता में 300 एथलीट ने प्रतिभाग किया। मेरठ कप का विजेता 16 गोल्ड मेडल के साथ में विशाल सक्सेना व अमिता सक्सेना का मेरठ स्प्रिंट ग्रुप रहा।
ये हैं प्रतियोगिता के नतीजे
बालक 8 वर्ष : 50 मीटर रेस में दक्ष ने 7.56 सेकेंड में रेस पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर लक्ष्य व तीसरे पर दिग्विजय रहे। लंबी कूद में 2 मीटर दूरी तय कर दक्ष पहले स्थान पर रहे। बोल थ्रो में दक्ष 8.12 दूरी के साथ पहले स्थान पर रहे। बालक वर्ग में 50 मीटर रेस में अवनी राणा प्रथम व अवनी दूसरे स्थान पर रहीं। बालक 10 वर्ष में 50 मीटर रेस में शौर्य 7.23 सेकेंड समय के साथ पहले स्थान पर रहे। लंबी कूद में अनंत देशवाल 1.80 मीटर के साथ पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रियांशी पहले स्थान पर रहीं। बालक अंडर 12 में 50 मीटर रेस में पर्व कौशिक ने 6.42 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लंबी कूद में 2.50 आयुष्मान पहले व आरव दूसरे स्थान पर रहे। बोल थ्रो में आयुष्मान ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर 12 महिला वर्ग में 50 मीटर रेस में आराध्या ने 7.4 सेकेंड के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में श्रावण्य पहले स्थान पर 2 मीटर दूरी तय कर रहे। बोल थ्रो में आकृति ने पहला स्थान पाया। अंडर 16 बालक वर्ग में 60 मीटर दौड़ में अरिहंत ने 6.54 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर देवांश व तीसरे पर इशांत रहे। 80 मीटर बाधा दौड़ में अनमोल ने 13.02 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में सिद्धार्थ पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 1 मिनट 29.43 सेकंड का समय लिया। दूसरे पर विकास तीसरे पर अनमोल रहे।
गोला फेंक में हर्ष ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 60 मीटर रेस में मन्नू मलिक ने 7.86 सेकेंड समय लेकर पहला स्थान पाया। 600 मीटर में आराध्या पहले स्थान पर रहीं। उन्होंने 1 मिनट 47.92 सेकेंड समय लिया। गोला फेंक में प्रतिष्ठा 8.13 मीटर दूरी के साथ पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें