फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेज धूप से बढ़ा तापमान, एयर क्वालिटी में भी वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सोमवार सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप निकलने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। वहीं, एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के बाद फिर से साफ मौसम के कारण अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि हुई है। आने वाले दिनों में भी मौसम साफ बना रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इस माह अभी दो या तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिस कारण माह के आखिरी सप्ताह और बीच में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
कृषि प्रणाली के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि फिलहाल मौसम साफ रहेगा और गर्मी का असर बढ़ेगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 130 दर्ज किया गया। गंगानगर में 132, जयभीम नगर में 119, पल्लवपुरम 140, बेगमपुल 118, दिल्ली रोड 121 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें