फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दूसरी मंजिल पर पुताई कर रहे युवक की गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। हाईवे स्थित एटूजेड कॉलोनी के जी-ब्लॉक में सोमवार को दूसरी मंजिल पर पुताई करते समय मनीष (35) संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

द्वारकापुरी पावली खास निवासी मनीष वाल्मीकि सोमवार को एटूजेड कॉलोनी के जी-ब्लॉक में एक मकान की दूसरी मंजिल पर साथियों परवेज, रोजूद्दीन के साथ पुताई कर रहा था। अचानक वह नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उठाया, लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचीं पत्नी पिंकी व तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
परिजनों के मुताबिक मनीष ठेकेदार अफजाल के साथ काम कर रहा था। जिस मकान में पुताई का काम चल रहा था, वह बिहार के किसी व्यक्ति का है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें