फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Pal & Mushtaq Khan Case: अपहरण की गुत्थी सुलझाने के कितने करीब है पुलिस, पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Fri, 13 Dec 2024 08:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दोनों अभिनेताओं और उनके परिजनों ने खुद पुलिस को अपने अपहरण की कहानी बताई, फिर भी कड़ियां आपस में नहीं जुड़ पा रही हैं। पुलिस जांच उलझ चुकी है। 
विज्ञापन
सुनील पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन-अभिनेता सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक मोहम्मद खान के अपहरण केस की गुत्थी सुलझाने में दो जिलों की पुलिस नाकाम साबित हो रही है। कई लोगों को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की है। चार राज्यों में दबिश दी और जांच की। इसके बाद भी पुलिस इन दोनों वारदातों का खुलासा नहीं कर पा रही है। जबकि आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तमाम सबूत मिले हैं।
विज्ञापन

 

मुश्ताक खान - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए आरोपी
इस प्रकरण में आरोपी कई जगह सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए। फिरौती की रकम से उन्होंने खरीदारी की। सबसे पहले लवी पाल और अर्जुन कर्णवाल का फुटेज सामने आया। दोनों ने सुनील पाल के अपहरण से वसूली गई फिरौती से लालकुर्ती क्षेत्र के जवाहर क्वार्टर में सराफ अक्षित सिंघल की दुकान से आभूषण खरीदे थे। मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस हरकत में आई। जांच करते हुए बिजनौर पहुंची। अगले ही दिन मुश्ताक मोहम्मद खान के अपहरण का मामला सामने आया।
मेरठ के साथ बिजनौर पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लग गईं। दिल्ली, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और पंजाब में दबिश दी गई और जांच की। कई लोगों को पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ की। मुजफ्फरनगर के खतौली में जनसेवा केंद्र से रुपये निकालते हुए और दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जैन शिकंजी के यहां भी आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए। तमाम कवायद के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।

ये है सुनील पाल अपहरण की कहानी
नवंबर माह में किसी अमित नाम के व्यक्ति की कॉल सुनील के पास आई थी। उसने खुद को इवेंट मैनेजर बताते हुए दो दिसंबर की रात हरिद्वार के रेडिसन ब्लू होटल में एक बर्थडे पार्टी में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया था। कार्यक्रम तय होने के बाद खाते में एडवांस रकम भी ट्रांसफर कर दी। बाकी रकम दिल्ली आने पर देने का वादा किया था। बिहार के दरभंगा से दिल्ली आने के लिए उनके पास एयर टिकट भेजा गया था। दो दिसंबर की शाम सुनील फ्लाइट में दिल्ली आए। इवेंट कंपनी की बताई जा रही कार में हरिद्वार के लिए रवाना हुए। रास्ते में हाईवे के एक ढाबे पर कुछ खाना खाने के लिए रुके तो दूसरी गाड़ी में कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। आंखों पर काली पट्टी बांधकर कार की पिछली सीट के नीचे डाल दिया था। बिजनौर के बैंक्वेट हॉल में उन्हें बंधक बनाकर रखा। डरा-धमकाकर फिरौती के 8 लाख रुपये वसूलने और उससे आभूषण खरीदने के बाद मुंबई की फ्लाइट के लिए 20 हजार रुपये देकर छोड़ दिया था।
 

मुश्ताक मोहम्मद खान को ऐसे किया अगवा
अभिनेता मुश्ताक मोहम्मद खान के इवेंट मैनेजर शिवम यादव ने बिजनौर शहर कोतवाली में रिपोर्ट कराई। इसमें बताया कि 15 अक्तूबर को मेरठ से राहुल सैनी ने मुश्ताक खान से वरिष्ठ लोगों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के संबंध में बात की। कार्यक्रम के लिए राहुल सैनी ने रकम का भुगतान किया और 20 नवंबर का मुंबई से दिल्ली के लिए एक फ्लाइट टिकट बुक कराया। 20 नवंबर को मुश्ताक खान को दिल्ली एयरपोर्ट से राहुल सैनी की बुक कराई गई स्कॉर्पियो से रिसीव किया गया। हाईवे पर जैन शिकंजी के पास अपहरण कर उन्हें बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी स्थित एक मकान में रखा गया। उनका मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। दो लाख रुपये वसूले। 21 नवंबर को आरोपियों के शराब के नशे में होने पर मुश्ताक मोहम्मद वहां से भाग निकले थे। परिजनों को फोन कर उन्हें बुलाया और किसी तरह घर पहुंचे।

 
विज्ञापन

ये बोले एसएसपी
सुनील पाल अपहरण कांड के खुलासे के लिए कई टीमें लगी हैं। एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी मेरठ


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें