निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने और प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। मेरठ में भगवान परशुराम एकलम विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना का प्रस्ताव लेकर राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री पंडित सुनील भराला ने लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से मुलाकात की। उन्होंने विवि की स्थापना के लिए 25 से 50 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने और प्रस्ताव पर प्राथमिकता से सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।
पंडित सुनील भराला ने बताया कि 16 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव रखा था। मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर प्रस्ताव को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा, वेद-वेदांग, संस्कृत, दर्शन, इतिहास, संस्कृति और आधुनिक शोध का उत्कृष्ट केंद्र बनेगा। मेरठ और आसपास का क्षेत्र भगवान परशुराम से जुड़े ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के कारण इसके लिए उपयुक्त है।
विद्यार्थियों और शोधार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं प्राचीन ज्ञान-विज्ञान पर अध्ययन और शोध का अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रस्ताव को उनके प्रस्ताव का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान एमएलसी अश्विनी त्यागी, विधायक तेजपाल नागर और भाजपा नेता अशोक कटारिया भी मौजूद रहे।