फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मां भद्रकाली सिद्धपीठ में सुंदरकांड पाठ

विज्ञापन
मां भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर में पूजा अर्चना करते राज्य मंत्री दिनेश खटीक स्रोत संवाद
विज्ञापन
-राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। क्षेत्र के मध्य गंग नहर किनारे अकबरपुर इच्छाबाद स्थित प्राचीन मां भद्रकाली सिद्धपीठ मंदिर में शुक्रवार को श्रीराम चरित मानस के सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने मां भद्रकाली की विधिविधान से पूजा-अर्चना की और विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री दिनेश खटीक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हरबीर पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंदिर के महंत परणपुरी महाराज और आचार्य हरिओम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवं आरती संपन्न कराई। भजन गायक गगन शर्मा ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि मां भद्रकाली सिद्धपीठ प्रदेश के प्रमुख आस्था केंद्रों में शामिल है। आषाढ़ और माघ माह में यहां लगने वाले विशाल मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना करते हैं। मां भद्रकाली की भव्य आरती और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरबीर पाल, ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, सोनू त्यागी, राजीव चौधरी, ललित त्यागी, रामभूल सिंह, रामकेश सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मां भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर में पूजा अर्चना करते राज्य मंत्री दिनेश खटीक स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें