फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में हुई वृद्घि, बढ़ने लगी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। बारिश से दो दिन मौसम सुहाना रहने के बाद सोमवार को तापमान में फिर से वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, उमस बढ़ने से लोगों को फिर से गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि जल्द ही मानसून की अच्छी बारिश के आसार हैं। इसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मानसून द्वारा दस्तक देने के बाद वेस्ट यूपी में हल्की बूंदाबांदी हुई है। अभी अच्छी बारिश का इंतजार है। दो दिन पहले हुई बारिश से तापमान में गिरावट होने के साथ उमस भरी गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि सोमवार सुबह चटख धूप निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पडा़। दोपहर में आसमान में बादल छाए परंतु मायूसी हाथ लगी। मौसम वैज्ञानिक जल्द अच्छी बारिश के आसार जता रहे हैं। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 73 व न्यूनतम 56 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा रही। उधर, मेरठ का औसत एक्यूआई 82 दर्ज किया गया।
शहर में पॉल्यूशन का लेवल
गंगानगर- 75
जयभीमनगर- 82
पल्लवपुरम- 90
तेजगढ़ी चौराहा- 85
वर्जन
बारिश के बाद तापमान एवं उमस में बढ़ोतरी हुई है। जल्द अच्छी बारिश के आसार हैं। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी। साथ ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।-डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें