फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को भी मंदिरों में लटके रहे ताले, बाहर पुलिस का पहरा, मायूस लौटे श्रद्धालु

विज्ञापन
सरधना में महाभारत कालीन महादेव मंदिर पर सावन मास के दूसरे सोमवार को गेट पर तैनात पुलिस बल। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना/मवाना। श्रावण के दूसरे सोमवार में भी मंदिरों पर ताले लगे मिले वहीं पुलिस की तैनाती रही। श्रद्धालुओं ने घरों में ही पूजा की। सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ सेवा शिविर लगते थे। परंतु कोरोना के चलते इस बार नहीं लगे। वहीं शासन के आदेश पर मंदिर भी बंद हैं। सावन के दूसरे सोमवार को भी मंदिरों में श्रद्धालुओं को ताले लटके मिले। वहां मौजूद पुलिस ने श्रद्धालुओं को घर पर ही पूजा करने की बात कही। हालांकि कुछ गांवों में छोटे-छोटे बिना गेट वाले मंदिरों में कुछ श्रद्धालुओं ने पूजा की। वहीं, मवाना में भी मंदिरों पर पुलिस का पहला रहा। केवल पुजारियों ने ही पूजा की। श्रद्धालुओं को मंदिरों से वापस लौटना पड़ा

मवाना स्थित मंदिर के बाहर सावन के दूसरे सोमवार को तैनात पुलिस।- फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें