फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide In Meerut: गंगानगर में MBBS की छात्रा ने की आत्महत्या, माता-पिता भी हैं डाॅक्टर, चलाते हैं नर्सिंग होम

Fri, 13 Dec 2024 12:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मवाना में पंचवटी काॅलोनी में MBBS की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि युवती के माता पिता भी डाॅक्टर हैं और नर्सिंग होम चलाते हैं।
 
विज्ञापन
नर्सिंग होम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना रोड पंचवटी कॉलोनी के सामने एक नर्सिंग होम में ऊपर की मंजिल पर डॉक्टर की बेटी एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ में लगी है।

विज्ञापन


पंचवटी कॉलोनी के सामने डॉ. एसपी सिंह का अनुदेव नर्सिंग होम है। उनकी पत्नी डॉ. उषा सिंह भी वहीं प्रैक्टिस करतीं हैं। उनकी बड़ी बेटी अनुष्का सिंह(23) एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार रात वह अपने कमरे में सोई थी। सुबह होने परिजनों ने उसे बिस्तर पर मृत पाया।

यह भी पढ़ें: अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण: मेरठ में खरीदी घड़ी और खतौली में जन सेवा केंद्र पर निकाले 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। इस मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

जांच में किसी जहरीला पदार्थ से मौत होना सामने आ रहा है, क्योंकि उसने कमरे में वॉमिटिंग हुई मिली हैं। वही, छात्रा की गर्दन पर कोई निशान नहीं मिले हैं। इस मामले में अभी किसी प्रकार की लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। वहीं दूसरी ओर प्रेम प्रसंग के चलते छात्रा द्वारा आत्महत्या का कदम उठाए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें