फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या: मेरठ के दौराला में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इस बात से था परेशान

Thu, 02 Sep 2021 11:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि बॉबी बुधवार देर रात वह घर से निकल कर कहीं चला गया था। वहीं गुरुवार सुबह  उसका शव गांव के जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे दौराला में गुरुवार सुबह युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वहीं युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। वे दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि कुछ साल पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद से वह परेशान चल रहा था। यही नहीं उसकी पत्नी दो बच्चों को लेकर उसे छोड़कर ससुराल चली गई थी। काफी प्रयास के बाद भी पत्नी घर नहीं लौटी तो परेशान होकर युवक ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। 

विज्ञापन


दौराला थानाक्षेत्र के वलीदपुर गांव के जंगल में गांव के ही रहने वाला बॉबी उम्र 25 पुत्र धर्मपाल का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। बाबी का शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक बॉबी के शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसका दो साल पहले बॉबी का पजांब मे एक्सीडेंट हो गया था, जिसका इलाज मेडिकल अस्पताल में चल रहा था। इस घटना के बाद उसकी पत्नी रीनू अपने दोनों बच्चे मिट्ठु और सानिया को लेकर अपने घर चली गई थी, जिस कारण बॉबी परेशान चल रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि बॉबी बीमार होने के बावजूद कई बार अपनी पत्नी और बच्चों को लेने के लिए ससुराल भी गया था, लेकिन उसके बाद भी उसकी पत्नी नहीं आई। बुधवार देर रात वह घर से निकल कर कहीं चला गया था। वहीं गुरुवार सुबह  उसका शव गांव के जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को बेटे की मौत के बाद रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें