- भारतीय किसान यूनियन संघर्ष की संगठन विस्तार बैठक में उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष की संगठन विस्तार बैठक बृहस्पतिवार को श्याम नगर रोड पर हुई। बैठक में किसानों ने गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने, किसानों को अपनी फसल का दाम खुद तय करने की मांग उठाई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार को किसानों के विषय में सोचना होगा और गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करना चाहिए। उन्होंने मजदूरी को भी कम से कम 1000 रुपये प्रतिदिन किए जाने की बात की।
उन्होंने किसान और मजदूर आयोग का गठन किए जाने की मांग की। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने भाकियू संघर्ष की सदस्यता ली। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंकित पहलवान ने की व संचालन प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा प्रदेश सचिव अमजद अली ने किया। कार्यक्रम में हैप्पी गाजी को प्रदेश सचिव, मोहसिन को ब्लॉक उपाध्यक्ष व आबिद शेख को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान नितेश पंवार, वकील मंसूरी, फरदीन, हर्ष, आमिर तोमर आदि मौजूद रहे।