भारतीय किसान युनियन संघर्ष मोर्चा के पदधिकारी शहीद सरदार सिंह भगत की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते
परीक्षितगढ़। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि भरोसा दिलाने के बाद भी किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने 500 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य, मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, आवारा पशुओं से बचाव आदि कई मांगे उठाई।
भाकियू नेता मुमत्याज के आवास पर प्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर 17 सितंबर को किसान घाट हरिद्वार से दिल्ली के लिए पदयात्रा को बीच में रोक दिया गया था। अफसरों से भरोसा दिया था कि उनकी मांग सरकार तक पहुंचा दी जाएगी लेकिन आज तक इसमें कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल, मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, आवारा पशुओं से बचाव, बाढ़ से खराब हुई फसल का मुआवजा दिलाने समेत कई मांग किसान उठा रहे हैं। इससे पूर्व भाकियू पदधिकारियों ने सरदार भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।सरकार इसे गंभीरता से लेकर उनकी मांग पूरी करे। इस दौरान राष्ट्रीय प्रभारी सहजाद, प्रदेश मंत्री सरदीप जयदीप सिंह, युवा प्रदेश मंत्री आकाश चौधरी, नसीर अहमद, निक्की चौधरी, दिनेश कुमार आदि रहे।